बड़ा बयान :नार्थ एमसीडी कर्मचारियों की सेलरी को लेकर जोगीराम जैन का बड़ा बयान

आम आदमी पार्टी निगम के कर्मचारियों के वेतन के संबंध में कर रही हैं राजनीति- स्थायी समिति अध्यक्ष, श्री जोगी राम जैन*

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री जोगी राम जैन ने आज बताया है कि आम आदमी पार्टी उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के वेतन के संबंध में अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह तक सभी कर्मचारियों का वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन जारी की जा चुकी है और सफ़ाई कर्मचारियों को सितंबर माह तक का वेतन दिया जा चुका है। जल्द ही सभी कर्मचारियों को सितंबर माह का वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन जारी कर दी जाएगी।

श्री जोगी राम जैन ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों का केवल एक माह का वेतन बकाया है जिसे जल्द से जल्द जारी करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने स्रोतों के माध्यम से कर्मचारियों को वेतन दे रही है। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम का ट्रांसफर ड्यूटी का अगस्त माह का 61 करोड़ रूपये और सितंबर माह का 84 करोड़ रूपये दिल्ली सरकार पर बकाया है, जिसे अभी तक जारी नहीं किया है। निगम के अधिकारी लगातार 15 दिनों से दिल्ली सरकार के अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिख रहे है। दिल्ली सरकार ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम का तीसरे, चौथे और पांचवें वित्त आयोग की सिफ़ारिश के अनुसार बकाया फंड भी अभी तक जारी नहीं किया है, दिल्ली सरकार पर तीनों निगमों का कुल 13 हज़ार करोड़ रूपये फंड बक़ाया है। आम आदमी पार्टी अगर निगमों का बकाया फंड जारी कर दे तो निगम कर्मचारियों के वेतन की समस्या पूरी तरह हल हो जाएगी मगर आम आदमी पार्टी निगमों का बकाया फंड जारी न करके इस पर राजनीति करना चाहती है।

श्री जोगी राम जैन ने बताया कि आम आदमी पार्टी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर झूठे आरोप लगा रही है ताकि वह अगले साल होने वाले निगम चुनावों में इसका फ़ायदा ले सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को नागरिकों व निगम कर्मचारियों के हितों से कोई सरोकार नहीं है वो तो बस अपने राजनीतिक एजेंडा को पूरा करना चाहते हैं चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी नया झूठ क्यों न बोलना पड़े।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.