EDMC BIG BREAKING: सफाई कर्मचारी होने जा रहे हैं पक्के, नाम की लिस्ट के साथ पढ़िए खबर

खबर सबसे पहले बजाते रहो न्यूज़ के पास...

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को  उनकी लंबी तपस्या का आख़िरकार  मीठा फल मिल ही गया।

उत्तरी व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के लेफ्ट आउट सफाई कर्मचारी  जिनके पक्के होने का सिलसिला शुरू होकर खत्म हुए काफी समय बीत गया ।वहीं ईडीएमसी के सफाई कर्मचारियों का मामला कोर्ट केस को आधार बनाकर प्रशासन द्वारा लटकाकर रखा गया था।

लेकिन बजाते रहो न्यूज़ द्वारा इस मुद्दे को लगातार उठाने के बाद जब ये मुद्दा आयुक्त विकास आनंद के संज्ञान में आया तो तुरंत प्रभाव से आयुक्त ने पक्के होने के कार्य शुरु करने के ऑर्डर दे दिये।

कल यानी 3 नवंबर को 31 सफाई कर्मचारियों को निगम दीवाली के तोहफे के तौर पर पक्का करने जा रहा है जिसमे से 23 लेफ्ट आउट (96 से 98)कर्मचारियों के साथ 8 डेथ केस वाले कर्मचारियों को भी पक्का किया जा रहा है।

 

इस बारे में बात करते हुए ईडीएमसी स्थाई समिति अध्यक्ष बी एस पवार ने कहा कि निगम भी चाहता है कि सभी कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।अब जब शुरुवात हो गई है तो बाकियों को भी जल्द खुशखबरी सुनाई जाएगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.