आप छोड़कर कांग्रेस में आईं प्रियंका कक्कड़, बोलीं.. राहुल गांधी दृढ़ नेता, कांग्रेस में है आत्मा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने राहुल गांधी को “दृढ़ और विपरीत परिस्थितियों में मजबूती से खड़े रहने वाला नेता” बताया।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी में एक आत्मा है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस से जुड़कर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि वह उस राजनीतिक विचार और माहौल का हिस्सा बन रही हैं, जिसकी उन्हें तलाश थी।कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने दिल्ली को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह ऐसी दिल्ली वापस चाहती हैं, जिसमें वह बड़ी हुई हैं। उन्होंने दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर बनाने की दिशा में काम करने की इच्छा जताई।

आप छोड़ने के अपने फैसले पर प्रियंका कक्कड़ ने पार्टी के पुराने दावों और बाद की परिस्थितियों में अंतर का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी बातें सामने आईं, जिनका वह आगे बचाव नहीं कर सकती थीं।