निगमकर्मियों की परेशानी पर अबतक एक शब्द भी नहीं बोलने वाले दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज …

आज से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  आदेश गुप्ता ने आज ’हर घर दस्तक अभियान’ की शुरुआत दिल्ली के गोल मार्केट से की। इस अभियान के तहत  गुप्ता ने स्वयं घर-घर जाकर लोगों से उनके टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया और जिन लोगों ने टीका अभी तक नहीं लगवाया है उन्हें टिका लगवाने की सलाह दी जो कि केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त लगाया जा रहा है। श्री गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के नेतृत्व में इस अभियान का ऐलान किया गया था जिसके लिए एक हेल्थ वॉलेंटियर्स का पोर्टल बनाया गया था जिसके तहत पूरे देश से 10,51,603 हेल्थ वॉलेंटियर्स ने पंजीकरण करवाए थे जबकि सिर्फ दिल्ली में 51,360 हेल्थ वॉलेंटियर्स पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें हर एक बूथ से चार हेल्थ वॉलेंटियर्स शामिल हैं। आज उसकी विस्तृत शुरुआत हो चुकी हैं, आगे इसमें और कैसे बेहतर ढंग से कार्य करना है, इसकी रुप रेखा कल यानी सोमवार को होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी में तय की जाएगी।

आदेश गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली की विज्ञापनजीवी सरकार सही व्यवस्था कर लेती तो शायद इस अभियान की जरुरत नहीं पड़ती लेकिन उन्हें अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने और दूसरे राज्यों में राजनीतिक पर्यटन से समय ही नहीं मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी और नगर निगम हमेशा से दिल्ली की जनता की आवाज़ बनकर काम किया है, इसलिए प्रदेश की जनता स्वस्थ्य रहें इसके लिए भाजपा प्रतिबद्ध हैं। केजरीवाल सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है लेकिन धरातल पर कोई काम करने में असफल रही है। हां, ये जरुर है कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों और योजनाओं को ’आप’ सरकार अपना नाम देने में परहेज नहीं करती।

 गुप्ता ने कहा कि देश में टीकाकरण का आंकड़ा 115 करोड़ के पार हो चुका है और जिस तेज गति से केंद्र सरकार ने इसको किया है, वह अपने आप में एक मिसाल है। दूसरे देश, जिनकी स्वास्थ्य व्यवस्था काफी बेहतर है, वे भी इस आंकड़े से काफी पीछे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में टीकाकरण की स्थिति और बेहतर होती, लेकिन केजरीवाल सरकार को दिल्ली की जनता की चिंता ही नहीं है। हमें आभार प्रकट करना चाहिए उन सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मी का जिनकी कड़ी मेहनत की वजह से हम इस इतिहास को रचने में सफल हो पाए हैं। भाजपा आने वाले समय में इस हर घर दस्तक अभियान में और तेजी लाएगी ताकि दिल्ली के सभी अनिवार्य लोगों को पूर्ण रुप से टीकाकरण लग सके।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.