स्वतंत्रता दिवस से पहले MCD मुख्यालय सील!

12 और 14 अगस्त को दोपहर 2 बजे के बाद सिविक सेंटर में प्रवेश पर रोक, सुरक्षा जांच के बाद दोनों चरणों में रहेगा सील

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम के डॉ. एस.पी. मुखर्जी सिविक सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। MCD मुख्यालय को स्वतंत्रता दिवस से पहले दो चरणों में सील किया जाएगा। निगम के उपायुक्त (मुख्यालय) कार्यालय से 7 अगस्त को जारी आदेश के मुताबिक 12 अगस्त को दोपहर 2 बजे के बाद सुरक्षा जांच पूरी कर सिविक सेंटर को सील किया जाएगा और 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक सील रखा जाएगा।

इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को दोपहर 2 बजे से सिविक सेंटर को फिर सील किया जाएगा और 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक सील रखने का निर्णय लिया गया है।

कमला मार्केट थाना संभालेगा सुरक्षा समन्वय

MCD ने इस संबंध में कमला मार्केट थाने के एसएचओ को औपचारिक रूप से जानकारी दी है। निगम ने सिविक सेंटर में तैनात सुरक्षा एजेंसी, आईटी विभाग और CCR (मुख्यालय) से निर्धारित समय में ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सूची भी कमला मार्केट पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

सभी विभागाध्यक्षों को आदेश

सिविक सेंटर के मुख्य परियोजना प्रबंधक, एस्टेट मैनेजर-कम-केयरटेकर, सुरक्षा प्रभारी, आईटी निदेशक और CCR (मुख्यालय) समेत सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।

दो चरणों में होगी सीलिंग

12 अगस्त | दोपहर 2 बजे से → 13 अगस्त | दोपहर 12 बजे तक

14 अगस्त | दोपहर 2 बजे से → 15 अगस्त | दोपहर 12 बजे तक

स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा को लेकर MCD मुख्यालय पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।