6339 स्थानों पर गूंजी ‘मन की बात’, दिल्ली भाजपा ने लिया नशामुक्त और विकसित दिल्ली का संकल्प
हर्ष मल्होत्रा बोले—हर जिले, विधानसभा और बूथ तक चलेगा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान; ‘सेवा ही संगठन’ के भाव से काम करेगी भाजपा
नई दिल्ली, 30 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को लेकर रविवार को दिल्ली भाजपा ने व्यापक जनसंपर्क अभियान का रूप दिया। राजधानी में 6339 स्थानों पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, आरडब्ल्यूए सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना और प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शाहदरा के सैनी एनक्लेव में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ सुनी। कार्यक्रम के बाद उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।
‘नशा मुक्त युवा, नशा मुक्त भारत’ को दिल्ली में जनअभियान बनाएगी भाजपा
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘नशा मुक्त युवा, नशा मुक्त भारत’ का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। दिल्ली भाजपा इस संकल्प को केवल भाषण तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि हर जिले, हर विधानसभा और हर बूथ स्तर पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगी।
उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में सेमिनार, खेल प्रतियोगिताएं और युवा चौपाल आयोजित कर युवाओं को खेल, संस्कृति और सेवा से जोड़ा जाएगा। नशे से दूर रहने वाला युवा ही विकसित भारत की ताकत बनेगा, जबकि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवाओं को समाज का वास्तविक नायक बनाया जाएगा।

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर जोर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके लाभार्थियों में बड़ी संख्या माताओं और बहनों की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा महिलाओं को डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग और मार्केटिंग से जोड़ने में सहयोग करेगी। उनके अनुसार आर्थिक आत्मनिर्भरता ही महिला सशक्तिकरण का वास्तविक आधार है।उन्होंने दिल्लीवासियों से आगामी त्योहारों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने और ‘मेड इन इंडिया’ तथा ‘मेड इन दिल्ली’ उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।

‘सेवा ही संगठन’ के भाव से आगे बढ़ेगी भाजपा
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली भाजपा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ‘सेवा ही संगठन’ के भाव से काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेश को गली-गली तक ले जाने और नशामुक्त, आत्मनिर्भर तथा विकसित दिल्ली के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया।
बैजयंत पांडा बोले—‘मन की बात’ ने संवाद का नया रिकॉर्ड बनाया
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने सेक्टर-3, सादिक नगर स्थित सरकारी कर्मचारी कॉलोनी में आरडब्ल्यूए सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक किसी नेता द्वारा देश के करोड़ों लोगों के साथ सीधे संवाद का ऐसा उदाहरण दुर्लभ है।उन्होंने कहा कि 1940 के दशक में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट रेडियो के माध्यम से जनता से संवाद करते थे, लेकिन ‘मन की बात’ का प्रभाव और पहुंच उससे कहीं व्यापक हो चुकी है।
प्रदेश से लेकर बूथ तक दिखी सक्रियता
दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने फतेह नगर मंडल में ‘मन की बात’ सुनी। प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह ने ए ब्लॉक कालकाजी और मोहनलाल गिहारा ने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना।
मंदिर प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम सुना। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, वरिष्ठ नेता विष्णु वर्धन रेड्डी, कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल गिहारा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर स्थित डॉ. आंबेडकर मल्टी पर्पज हॉल में अधिवक्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी और इसके बाद ‘मजबूत भारत के निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका’ विषय पर संवाद किया।
सांसदों ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सुना कार्यक्रम
निवर्तमान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तैमूर नगर में स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना। सांसद मनोज तिवारी और योगेंद्र चंदोलिया ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। सांसद कमलजीत सहरावत ने द्वारका स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना, जबकि सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और प्रवीण खंडेलवाल ने प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना।
