दक्षिण जोन के SE रणवीर सिंह पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

MCD में ताबड़तोड़ एक्शन!

कमिश्नर के आदेश पर बड़ा प्रशासनिक वार | अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित रहने तक निलंबन

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में सोमवार को एक और बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया। दक्षिण जोन के SE रणवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एमसीडी विजिलेंस विभाग ने 7 सितंबर 2026 को बाकायदा ऑफिस ऑर्डर जारी कर निलंबन की कार्रवाई अधिसूचित की।

आदेश के अनुसार, एमसीडी कमिश्नर के 7 सितंबर 2026 के आदेश के तहत रणवीर सिंह, SE/साउथ जोन को DMC Services (Control & Appeal) Regulations, 1959 के Regulation 5(2) के तहत निलंबित किया गया है।

निलंबन अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित रहने तक प्रभावी रहेगा। यानी अब संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और मामले में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।एमसीडी विजिलेंस विभाग ने स्पष्ट किया है कि निलंबित अधिकारी को नियमों के मुताबिक निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जाएगा।

सख्ती का साफ संदेश

एमसीडी प्रशासन की इस कार्रवाई से निगम के अधिकारियों में भी स्पष्ट संदेश गया है कि अनुशासनात्मक मामलों में अब कार्रवाई को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। दक्षिण जोन के वरिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारी पर हुई कार्रवाई को निगम प्रशासन के कड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।