भवन विभाग के JE आशीष कुमार निलंबित, अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू

MCD में ताबड़तोड़ एक्शन!

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में भवन विभाग से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला तेज हो गया है। निगम आयुक्त के आदेश पर जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग) आशीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित रहने तक यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Mcd विजिलेंस विभाग की ओर से 7 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश संख्या DLO/Vig./P/2026/269 में कहा गया है कि निगम आयुक्त के 7 सितंबर के आदेश के तहत BMID No. 40003333 वाले जेई आशीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन DMC Services (Control & Appeal) Regulations, 1959 के Regulation 5(2) के प्रावधानों के तहत किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जाएगा।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब एमसीडी के भवन विभाग और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर निगम स्तर पर सख्ती बढ़ाई जा रही है। विजिलेंस विभाग ने आदेश को सभी संबंधित अधिकारियों के लिए सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए जारी किया है।