दिल्ली के 256 मंडलों में भाजपा का स्वच्छता अभियान

2470 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस एवं लोकसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली भाजपा ने गुरुवार को राजधानी के सभी 256 मंडलों के करीब 2470 स्थानों पर ‘सेवा मेरा योगदान-स्वच्छता श्रमदान’ अभियान चलाया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, निगम पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर श्रमदान किया।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि ‘स्वच्छ भारत’ प्रधानमंत्री मोदी का सपना है और सेवा ही उनकी साधना है। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हजारों स्वच्छाग्रहियों ने श्रमदान कर स्वच्छ दिल्ली के संकल्प को नई शक्ति दी है। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।