केशवपुरम में मेगा सफाई अभियान, शिक्षा समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा ने किया नेतृत्व

नई दिल्ली। केशवपुरम क्षेत्र में आज सी-2-एनडीपीएल ऑफिस रोड पर मेगा सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के साथ क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

एमसीडी शिक्षा समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा की मौजूदगी में आयोजित अभियान के दौरान सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। सामूहिक श्रमदान और प्रयासों से स्वच्छ एवं सुंदर केशवपुरम के संकल्प को और मजबूती मिली।

योगेश वर्मा ने कहा कि स्वच्छता जनभागीदारी से ही प्रभावी बनती है। निगम कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र को स्वच्छ और बेहतर बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।