4 जनवरी से डीबीसी कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

डीबीसी कर्मचारी अपने आप को निगम प्रशासन द्वारा ठगा हुआ महसूस करता है

तीनों निगम के डीबीसी कर्मचारियों ने एमसीडी के 12 जोन के अपने पदाधिकारियों से मीटिंग की और  आनेवाले 4 जनवरी 2022 को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल* जाने का निर्णय लिया गया।

             

एन्टी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष देवानंद शर्मा  के मुताबिक निगम द्वारा दिए गए मौखिक व लिखित आश्वासनों को मानते हुए किसी भी *कठिन वक्त चाहे हमारा वेतन ना मिला हो या किसी गंभीर महामारी में हड़ताल पर जाने का निर्णय नहीं किया था* क्योंकि हम सब डीबीसी कर्मचारी भी दिल्ली की जनता है।

                 
हमने अपने सेवाओं में कोई कोताही ऐसे वक्त में नहीं की और हड़ताल का विषय नहीं बनाया। यूनियन ने निगम प्रशासन की लिखित और मौखिक बात का विश्वास करते हुए इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया । आज डीबीसी कर्मचारी अपने आप को निगम प्रशासन द्वारा ठगा हुआ महसूस करता है ।

           

जबकि तीनों निगम में डीबीसी कर्मचारी लगभग 25 तरह के कार्य करता है। निगम के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट से लेकर हाउस टैक्स कलेक्शन ,पॉल्यूशन ड्यूटी और डोर टू डोर सर्वे जो डीडीए द्वारा प्रधानमंत्री योजना के तहत करवाए गए और ना जाने कई तरह के कार्य निगम के आर्डर के द्वारा जो दिल्ली की गंभीरता से जुड़े हैं उसके लिए हमेशा डीबीसी कर्मचारी अपने आप को हर आग में झोंकने के लिए तैयार रहा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.