बजाते रहो भारत न्यूज़
दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने 11 साल के अपने सौतेले बेटे का कत्ल कर दिया है। मासूम को तड़पा-तड़पाकर मारा गया है। बच्चे की आंख निकालने की कोशिश की और पूरे शरीर पर जख्म पाए गए हैं।
हत्या के बाद उसने बच्चे की मां और अन्य लोगों को खुद इसकी सूचना दी और सबूत के तौर पर फोटो और वीडियो भी बनाकर भेजे। दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 9:50 बजे शास्त्री पार्क थाने में एक बच्चे की हत्या की सूचना मिली। शास्त्री पार्क चौक लूप के पास पहुंचने पर करीब 12 साल का एक बच्चा अचेत हालत में मिला। उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित किया। पुलिस ने शास्त्री पार्क थाने में बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत केस दर्ज किया है। फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए हैं।
