महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर जनता की आवाज बन रहीं नाज़िया दानिश

नई दिल्ली।दिल्ली में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेत्री नाज़िया दानिश लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाली नाज़िया दानिश इन दिनों जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रही हैं और सरकार से समाधान की मांग कर रही हैं।

नाज़िया दानिश ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों को भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में सफाई, पानी, सीवर और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत समस्याएं आज भी कई इलाकों में बनी हुई हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी लोगों की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।नाज़िया दानिश ने युवाओं और महिलाओं को राजनीति और सामाजिक कार्यों में आगे आने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव तभी संभव है जब युवा पीढ़ी सक्रिय भागीदारी निभाए।

स्थानीय लोगों ने भी नाज़िया दानिश की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेंगी।