नई दिल्ली।दिल्ली के सेक्टर-22 स्थित पॉकेट-3 में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस दिव्य आयोजन में दिल्ली नगर निगम के नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य जय भगवान यादव ने पहुंचकर परम पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया।
इस अवसर पर जय भगवान यादव ने कहा कि राधा रानी एवं भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर मन अत्यंत आनंदित और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, संस्कार और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने RWA पॉकेट-3 सेक्टर-22 एवं सभी आयोजकों को इस भव्य और सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में इस प्रकार के कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।
