रिश्वतखोरी पर वार: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को 50 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा

नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दिल्ली पुलिस की सतर्कता शाखा ने कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में तैनात एक हेड कांस्टेबल को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी हेड कांस्टेबल किसी मामले में मदद करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और उसे पैसे लेते वक्त ही पकड़ लिया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषी के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।