नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर एमसीडी में नेता सदन जय भगवान यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हर्ष मल्होत्रा एक अनुभवी और संगठन को मजबूत करने वाले नेता हैं, जिनके नेतृत्व में दिल्ली बीजेपी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।
जय भगवान यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और बीजेपी दिल्ली में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।
उन्होंने कहा कि हर्ष मल्होत्रा लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी के लिए कार्य करते आए हैं और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ उनका मजबूत जुड़ाव है। यही वजह है कि पार्टी आलाकमान ने उन पर भरोसा जताते हुए दिल्ली बीजेपी की कमान सौंपी है।
जय भगवान यादव ने हर्ष मल्होत्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दिल्ली बीजेपी संगठन और अधिक प्रभावी तरीके से जनता के बीच काम करेगा।
