स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर मनोज जैन ने किया नमन, युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) के मनोनीत पार्षद मनोज जैन ने महान दार्शनिक, आध्यात्मिक चिंतक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मनोज जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय धर्म-दर्शन, अध्यात्म, सहिष्णुता, शांति और सर्वधर्म समभाव की महान संस्कृति का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया। उनके विचार आज भी करोड़ों युवाओं को राष्ट्र निर्माण, आत्मविश्वास और मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सत्य, अहिंसा, सौहार्द, एकता और मानवता के मूल्यों को जीवन का आधार बताया। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने और युवाओं का मार्गदर्शन करने का कार्य कर रहे हैं।

मनोज जैन ने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।