नई दिल्ली, 10 जुलाई। नगर निगम दिल्ली (MCD) में वार्ड कमेटियों के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को 12 जोनों में वार्ड कमेटी के चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन तथा जिन जोनों में पद रिक्त हैं वहां स्थायी समिति सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

नामांकन सूची के अनुसार अधिकांश जोनों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद आमने-सामने हैं। कुछ जोनों में केवल एक पद के लिए ही मुकाबला है, जबकि चार जोनों में स्थायी समिति सदस्य के लिए भी चुनाव होगा।

जोनवार प्रमुख मुकाबले इस प्रकार हैं:सिटी एंड सदर पहाड़गंज – किरण बाला (आप) बनाम उषा शर्मा (भाजपा)सिविल लाइंस – टिम्सी शर्मा (आप) बनाम गुलाब सिंह (भाजपा)करोल बाग – अलका धींगरा (आप) केशवपुरम – विनीत वोहरा (भाजपा) रोहिणी – सुमन अनिल राणा (भाजपा) बनाम पुष्पा (आप) नरेला – जनता देवी (भाजपा) बनाम अनिल कुमार (आप) वेस्ट जोन – हरीश ओबेरॉय (भाजपा) बनाम दीपक वोहरा (आप) सेंट्रल जोन – नीतू (भाजपा) बनाम राकेश लोहिया (आप) साउथ जोन – राजबाला टोकस (आप) बनाम धर्मवीर सिंह (भाजपा)

नजफगढ़ जोन – जाविर सिंह राणा (भाजपा) बनाम सिम्मी यादव (आप) शाहदरा नॉर्थ – पंकज लूथरा (भाजपा) बनाम प्रियंका सक्सेना (आप) शाहदरा साउथ – यशपाल सिंह (भाजपा) बनाम विजय कुमार (आप)।इसके अलावा, करोल बाग, केशवपुरम, सेंट्रल और नजफगढ़ जोन में स्थायी समिति सदस्य पद के लिए भी नामांकन दाखिल किए गए हैं। अब निर्धारित तिथि पर मतदान के बाद वार्ड कमेटियों के चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और स्थायी समिति सदस्यों का चयन होगा।
