दिल्ली सरकार के नए प्रवक्ताओं को बधाई, अभय कुमार वर्मा बने मुख्य प्रवक्ता

नई दिल्ली। भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक अभय कुमार वर्मा को दिल्ली सरकार का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं विधायक अनिल कुमार शर्मा और विधायक हरीश खुराना को दिल्ली सरकार का प्रवक्ता बनाया गया है।तीनों नेताओं की नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए दिल्ली सरकार की नीतियों, निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं की तथ्यपरक एवं समयबद्ध जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नई जिम्मेदारी मिलने पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भी अभय कुमार वर्मा, अनिल कुमार शर्मा और हरीश खुराना को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।