नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की वार्ड कमेटी चुनाव प्रक्रिया के तहत आम आदमी पार्टी ने सीटीएसपी (CTSP) ज़ोन में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल किया।
दिल्ली नगर निगम के प्रभारी प्रवीण देशमुख की मौजूदगी में पूर्व विधायक किरण बाला ने सीटीएसपी ज़ोन अध्यक्ष पद के लिए तथा शमीम बानो ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर स्थायी समिति सदस्य राफिया माहिर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राकेश कुमार, चेयरमैन विकास टांक, एमसीडी प्रभारी प्रीति डोगरा, निगम पार्षद मोहम्मद सादिक तथा पूर्व निगम पार्षद नीरज शर्मा सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
