एमसीडी वार्ड समिति चुनाव: शाहदरा साउथ में भाजपा का कब्जा, यशपाल सिंह अध्यक्ष, मुनेश डेढ़ा स्थायी समिति सदस्य निर्वाचित

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वार्ड समिति चुनाव में शाहदरा साउथ जोन में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के यशपाल सिंह वार्ड समिति के अध्यक्ष (चेयरमैन) निर्वाचित हुए हैं, जबकि राजू साईं को उपाध्यक्ष (डिप्टी चेयरमैन) चुना गया है।

इसके साथ ही मुनेश डेढ़ा को शाहदरा साउथ जोन से एमसीडी की स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) का सदस्य निर्वाचित किया गया है।

शाहदरा साउथ में मिली इस जीत के साथ भाजपा ने वार्ड समिति चुनाव में अपनी बढ़त को और मजबूत किया है। इससे पहले नजफगढ़, साउथ और केशवपुरम जोन में भी भाजपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति सदस्य के पदों पर जीत दर्ज कर चुकी है। अन्य जोनों के परिणाम आने के साथ एमसीडी की स्थायी समिति की तस्वीर भी पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।