दिल्ली भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित, हर्ष मल्होत्रा ने पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान

नई दिल्ली, 20 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अनुमति तथा राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद दिल्ली भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की घोषणा की। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

नई कार्यकारिणी में राजेश भाटिया, सुनील यादव, ऋचा पांडे मिश्रा, कौशल मिश्रा, सारिका जैन, विनोद बछेती, बिकम बिधूडी, रंजीत कश्यप, सोना कुमारी और विजय सोलंकी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश महामंत्री के रूप में विष्णु मित्तल, योगिता सिंह और मोहन लाल ग्रिहरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सतीश गर्ग को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश मंत्रियों में गौरव खारी, नरेश वशिष्ठ, रोहित चहल, मनोज कुमार जाटव, अभिषेक टंडन, कृष्ण देव सिंह (कृष्णा), राज गौतम, प्रवीणा शर्मा और गुरमीत सिंह सूरा को शामिल किया गया है। कैलाश जैन को कार्यालय मंत्री तथा अमित कुमार गुप्ता को कार्यालय सह-मंत्री बनाया गया है।

मीडिया एवं संचार विभाग में प्रवीण शंकर कपूर को मीडिया प्रमुख, डॉ. अनिल गुप्ता को मुख्य प्रवक्ता, शुभेन्दु शेखर अवस्थी को मीडिया रिलेशन प्रमुख, डॉ. रोहित उपाध्याय को सोशल मीडिया प्रमुख तथा पुनीत अग्रवाल को आईटी प्रमुख नियुक्त किया गया है।

विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों में रजत चौधरी (युवा मोर्चा), अर्चना गुप्ता (महिला मोर्चा), संतोष पाल (ओबीसी मोर्चा), लाजपत राय (अनुसूचित जाति मोर्चा), सी.एल. मीणा (अनुसूचित जनजाति मोर्चा), संतोष ओझा (पूर्वांचल मोर्चा), देवेन्द्र सोलंकी (किसान मोर्चा) और अनीस अब्बासी (अल्पसंख्यक मोर्चा) को अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।