नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के मेयर प्रवेश वाही ने रोहिणी में संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर कार्यक्रम का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की सराहना की।

मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। रक्तदान किसी एक व्यक्ति की मदद नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

उन्होंने रक्तदान के लिए आगे आए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा और समर्पण की यह भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने संत निरंकारी मिशन के इस पुनीत प्रयास की भी सराहना की।
