355वें श्री राघवेंद्र स्वामी आराधना महोत्सव में शामिल हुए धर्मवीर सिंह

नई दिल्ली, 30 अगस्त। आर.के. पुरम सेक्टर-12 स्थित मंत्रालय श्री राघवेंद्र स्वामी मठ में आयोजित 355वें श्री राघवेंद्र स्वामी आराधना महोत्सव में दक्षिण जोन के चेयरमैन एवं आर.के. पुरम वार्ड-152 के निगम पार्षद धर्मवीर सिंह ने आर.के. पुरम विधानसभा के विधायक अनिल शर्मा के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर धर्मवीर सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर श्री राघवेंद्र स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रभु के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।