प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प, डेम्स कमेटी चेयरमैन संदीप कपूर ने किया पौधरोपण
शाहदरा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का महाअभियान
नई दिल्ली, 30 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भाजपा शाहदरा जिला ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को गति दी। शाहदरा में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, डेम्स कमेटी चेयरमैन एवं निगम पार्षद संदीप कपूर, जिला उपाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जतिन बांगा, झिलमिल मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संदीप कपूर ने लगाया पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
डेम्स कमेटी चेयरमैन संदीप कपूर ने पौधरोपण करते हुए कहा कि एक पेड़ लगाना केवल पर्यावरण बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव रखना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ें और पौधरोपण के साथ उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।

भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
पौधा लगाने के साथ संरक्षण का भी संकल्प
कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट रहा—सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक संभालना भी समाज की जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
