आयुक्त के 7 सितंबर के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबन, अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित रहने तक रहेंगे सस्पेंड
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में कार्रवाई का सिलसिला तेज हो गया है। बिल्डिंग विभाग में ताबड़तोड़ एक्शन के तहत साउथ जोन के AE (बिल्डिंग) सुनील चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
MCD विजिलेंस विभाग की ओर से 7 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक सुनील चौहान, AE (Bldg.)/South Zone, BMID No. 10003069 को दिल्ली नगर निगम सेवा (Control & Appeal) Regulations, 1959 के Regulation 5(2) के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित रहने तक निलंबित किया गया है।निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश में कहा गया है कि निलंबित अधिकारी को नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जाएगा।
MCD विजिलेंस विभाग ने आदेश को संबंधित अधिकारी और आवश्यक कार्रवाई के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को जारी कर दिया है।आयुक्त के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से निगम के बिल्डिंग विभाग में जवाबदेही को लेकर सख्त रुख का संदेश गया है। अब संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही आगे बढ़ेगी।
