भवन विभाग के कार्यकारी अभियंता ललित कुमार गोयल निलंबित, कमिश्नर के आदेश पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई

MCD में ताबड़तोड़ एक्शन: साउथ जोन के EE पर गिरी गाज

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में कार्रवाई का सिलसिला तेज हो गया है। भवन विभाग में तैनात साउथ जोन के कार्यकारी अभियंता (EE) ललित कुमार गोयल को नगर निगम आयुक्त के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित रहने तक यह कार्रवाई प्रभावी रहेगी।

MCD विजिलेंस विभाग की ओर से 7 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश संख्या DLO/Vig./P/2026/267 में कहा गया है कि ललित कुमार गोयल, EE (Bldg.)/South Zone, BMID No. 10027359 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन DMC Services (Control & Appeal) Regulations, 1959 के Regulation 5(2) के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही के मद्देनजर किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जाएगा।यह आदेश MCD के विजिलेंस विभाग के डिप्टी लॉ ऑफिसर (विजिलेंस) नंद किशोर द्वारा जारी किया गया है।

कार्रवाई से MCD में हड़कंप

भवन विभाग से जुड़े अधिकारियों पर लगातार हो रही सख्ती से निगम के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज है। ताजा कार्रवाई ने साफ संकेत दिया है कि लापरवाही या नियमों के उल्लंघन के मामलों में निगम प्रशासन अब कठोर कदम उठाने के मूड में है।