पुष्प विहार वार्ड-166 के नवनिर्वाचित निगम पार्षद नरेश ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

महापौर प्रवेश वाही और निगम आयुक्त संजीव खिरवार की मौजूदगी में विशेष सदन की बैठक में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के पुष्प विहार वार्ड संख्या-166 के नवनिर्वाचित निगम पार्षद नरेश ने सोमवार को निगम मुख्यालय स्थित अरुणा आसफ अली सभागार में आयोजित विशेष सदन की बैठक में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही और निगम आयुक्त संजीव खिरवार मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित पार्षद नरेश का शपथ ग्रहण कराने के लिए निगम की ओर से विशेष सदन की बैठक बुलाई गई थी। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने निगम सदन में वार्ड-166, पुष्प विहार का प्रतिनिधित्व संभाल लिया।