वरिष्ठ निगम पार्षद मुकेश गोयल ने आदर्श नगर में किया जन सुनवाई का आयोजन, अतिक्रमण व सफाई के मुद्दों पर उठे सवाल

नई दिल्ली: 22 नवम्बर!दिल्ली नगर निगम में वरिष्ठ निगम पार्षद, बीजेपी नेता और MCD की नियक्ति, पदोन्नति एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष मुकेश गोयल ने आदर्श नगर वार्ड के सुभाष पार्क में जन सुनवाई का आयोजन किया! जन सुनवाई में दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइन्स जोन के उपायक्त डॉ सचिन गुप्ता, सहायक आयुक्त रवि गोयल, DHO डॉ संदीप साल्वे एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष (HOD) और कार्यपालक अभियंता व अन्य अधिकारियों ने हिस्सेदारी की! इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय आरडब्लूए के पदाधिकारी और निवासियों ने इलाके की समस्याओं की ओर अधिकारीयों का ध्यान आकर्षित किया! 

जन सुनवाई में लोगों ने इलाके में तहबाज़ारी और लाइसेंस से सम्बंधित समस्याएं उठाई! दूसरी ओर आरडब्लूए के पदाधिकारियों ने जगह जगह हो रहे अवैध अतिक्रमण से लोगों कों होने वाली समस्या उठाई! इसी दौरान लोगों ने कॉलोनी के अंदर लगे कॉम्पेक्टर और डलाव घर से कूड़ा नहीं उठाये जाने की वजह से होने वाली परेशानी की बात कही! लोगों ने डलाव घर को कॉलोनी से बाहर ले जाने की मांग को जोरदार ढंग से उठाया! 

इस मौके पर मौजूद एमसीडी अधिकारीयों ने साथ के साथ समस्याओं से सम्बंधित समाधान का भरोसा दिलाया! मुकेश गोयल ने जन सुनवाई में आये लोगों को भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में लोगों क़ी समस्याओं को लेकर आगे भी जन सुनवाई क़ी जाएगी और अधिकारीयों को समाधान के लिए प्रेरित किया जायेगा!