भाजपा पार्षदों की आलाकमान के साथ बैठक ,आगामी निगम चुनाव पर विशेष चर्चा…

प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में आगामी चुनाव के लिए भाजपा के सभी निगम पार्षदों के साथ आज एक बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी  बैजयंत जय पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन की उपस्थिति में आगामी निगम चुनाव को लेकर रणनीतियां तय की गई। इस मौके कर प्रदेश महामंत्री  हर्ष मल्होत्रा एवं  कुलजीत सिंह चहल भी उपस्थित रहे।

बैजयंत जय पांडा ने कहा कि इस बार सभी निगम पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में किये गए विकास कार्यों को आधार बनाकर जनता के बीच जाएंगे साथ ही केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों से जनता को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार का निगम चुनाव विकास आधारित होगा। इसके साथ ही जनता के बीच केजरीवाल सरकार की नई शराब युक्त नियमों से हो रहे नुकसान से भी जनता को अवगत कराएं।

आदेश गुप्ता सभी निगम पार्षदों से कहा कि इस बार का निगम चुनाव में निगम के विकास कार्यों एवं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दिल्ली की जनता की सेवा में किये गए कार्यों को आधार बनाया जाए। पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय जनता से मिलकर विकास कार्यों पर चर्चा करें। साथ ही केजरीवाल सरकार की कमियों को उजागर करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली को जिस तरह से पिछले 7 सालों में केजरीवाल सरकार ने बर्बाद करने का काम किया है उसको भी उजागर करें। डीटीसी बस घोटाला, जलबोर्ड घोटाला, नई शराब नीति से होने वाली परेशानी और इसके दुष्परिणाम सहित अन्य घोटालों का भी विस्तार से चर्चा करें। आम आदमी के 62 विधायक होने के बाद भी दिल्ली में कोई काम नहीं हुआ और सड़कों से लेकर अस्पताल सहित स्कूलों का बुरा हाल है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.