खास रिपोर्ट: MCD स्टॉफ के लिए इसबार स्थाई समिति की बैठक में लाया जा रहा है ये बड़ा प्रस्ताव

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी कई वर्षों से अपने पक्के होने को लेकर इंतजार कर रहे हैं ।बजाते रहो न्यूज़ निगम के हर श्रेणी के कर्मचारियों से संबंधित खबर पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर सामने आई है ।

बता दें कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक इस बार की स्थाई समिति की बैठक में 2003 तक के सफाई कर्मचारियों के पक्के होने को लेकर एक प्रस्ताव लाया जा रहा है।

इस खबर की पुष्टि खुद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह ने बजाते रहो न्यूज़ से बातचीत के दौरान की। महापौर ने बताया कि अभी बीते कुछ दिन पहले ही सफाई कर्मचारियों के लिए 500 पद सृजित किए गए थे। जिसमें से अभी तक 450 के करीब सफाई कर्मचारियों को पक्का कर दिया गया है।

महापौर ने बताया कि सभी कर्मचारियों को पक्का किया जा सके इसे लेकर निगम चुनाव की घोषणा से पहले ही कुछ ऐसी व्यवस्था कर देगा ताकि आगे भी उन्हें पक्के होने में कोई परेशानी ना हो। महापौर ने बताया कि इसी के साथ दूसरे वर्ग के कर्मचारियों को लेकर भी निगम प्रयासरत है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.