बड़ी खबर नॉर्थ एमसीडी आयुक्त संजय गोयल को लेकर बड़ा खुलासा… प्राइवेट कंपनी के साथ मिलकर बड़ी गड़बड़ी करने के आरोप हैं

आप विधायक विशेष रवि ने दिल्ली पुलिस कमिशनर को ज्ञापन सौंपा है कि निगम आयुक्त संजय गोयल और ओमेक्स कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करें। साथ ही आईपीसी की धारा 425 और 427 का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही करें।

उत्तर दिल्ली नगर निगम ने 11 फरवरी को 35 स्थायी गिनती के पेड़ों में से 15 पेड़ गैरकानूनी ढंग से कटवा दिए। निगम की ओर से संचालित स्कूल के परिसर में पेड़ कटवाए गए हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि ने कहा कि यह उत्तर दिल्ली नगर के कमिशनर संजय गोयल और ओमेक्स कंपनी की मिलीभगत का मामला है।‌ भाजपा शासित निगम ने आज बैंक स्ट्रीट अजमल खान रोड पर स्थित निगम के विद्यालय को भी तोड़ दिया।‌ यह कदम निगम के भ्रष्ट रवैये और अहंकार को दिखाता है। संजय गोयल और ओमेक्स कम्पनी के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाए। भाजपा का यह भ्रष्ट रवैया निगम की सत्ता में होने के घमंड को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मैंने इस मसले पर पहले भी उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस के कमिशनर को उचित कदम उठाने के लिए अनुरोध किया था, ताकि निगम को ऐसा करने से रोका जा सके लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। भाजपा शासित निगम के द्वारा किया गया यह घोर उल्लंघन आईपीसी की धारा 425 और 427 के तहत एक दंडनीय अपराध है। साथ ही दिल्ली प्रीजर्वेशन ऑफ ट्रीज एक्ट 1994 का भी उल्लंघन है।

विधायक विशेष रवि करोल बाग के बच्चों के हक़ के लिए निगम की गतिविधियों के खिलाफ लड़ रहे हैं। जिससे की करोल बाग के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में समस्या ना हो और ना ही शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर के विद्यालयों में जाना पड़े। इस मामले पर विशेष रवि ने पहले भी दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली के पुलिस कमिशनर को पत्र लिखा है।

विधायक ने बताया कि निगम ने रातों रात पूरी ताकत झोंक कर बुल्डोजर मंगवाए ताकि इस गैर कानूनी कार्य को शीघ्र कर सकें और भाजपा के कुकर्मों के खिलाफ लोग आवाज ना उठा पाएं।

उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त संजय गोयल और ओमेक्स कंपनी का मालिक भाजपा के इशारों पर काम कर गैर कानूनी तरीके से पैसा इकट्ठा कर रहे हैं और जनता इसे देख रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.