बड़ी खबर : स्थाई समिति की बैठक में तीनों निगमो को एक करने की उठी डिमांड

नार्थ एमसीडी स्थाई समिति की बैठक में उठी तीनो नगर निगमों को एक करने की मांग।

भाजपा से मनोनीत पार्षद विजेंद्र यादव ने इस मांग को बैठक में रखते हुए कहा कि जिसतरह से निगम लगातार आर्थिक परेशानी से गुज़र रहा है।ऐसे में यदि तीनों निगमों को एक कर दिया जाए तो  अरीरिक्त खर्च के बोझ से निगम को निजात मिलेगा। साथ ही कर्मचारियों की तनख्वाह भी समय से मिला करेगी।

यादव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि तीनों निगमों को एक करने का विषय बहुत गंभीर है। इसके लिए निगम चुनाव 6 महीने टाल देना चाहिए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.