कांग्रेस के कई दिग्गज आम आदमी पार्टी में शामिल

केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आप राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने आज कांग्रेस नेता विनोद शर्मा, कांग्रेस निगम पार्षद ओम प्रकाश चौधरी, समाजसेवी राजेश गुलाह और मनीष शर्मा के साथ अन्य कई साथियों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। जंगपुरा विधानसभा से ‘आप’ विधायक प्रवीण कुमार और मादीपुर विधानसभा से ‘आप’ विधायक गिरीश सोनी ने टोपी और पटका पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी से आज़ादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल खान भी मौजूद रहे।

‘आप’ के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल मॉडल और आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति से प्रभावित होकर न सिर्फ दिल्ली से बल्कि पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता विनोद शर्मा, कांग्रेस निगम पार्षद ओम प्रकाश चौधरी, समाजसेवी राजेश गुलाह और मनीष शर्मा पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।

विनोद शर्मा जंगपुरा विधानसभा से संबंध रखते हैं। वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य रहे हैं। 2014 में मयूर विहार जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव रह चुके हैं। 2003 में नई दिल्ली कांग्रेस कमिटी के महासचिव रह चुके हैं। विनोद शर्मा ने उससे पहले भी कई सालों तक कांग्रेस में रहकर कई अहम पदों का भार उठाया है। उन्होंने अपने जीवन के 35 साल कांग्रेस को दिए हैं। बड़ी ही खुशी की बात है कि उनके साथी राकेश भल्ला, रसीद अहमद, केशव पंडित, सुभाष चौधरी, अनुराग शर्मा, अंकित कुमार, अशोक शर्मा, किशन जारव और पंकज पंडित भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

ओम प्रकाश चौधरी अंबेडकर नगर विधानसभा से पूर्व कांग्रेस पार्षद हैं। 2017 में उन्होंने एमसीडी चुनाव लड़ा, जहां 4751 वोटों के साथ वह खानपुर वॉर्ड के पहले रनरअप रहे। वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य रहे हैं। और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने खानपुर वॉर्ड के लोगों को बहुत प्रभावित किया है। ओम प्रकाश चौधरी के साथ उनकी धर्मपत्नी ब्रम्हवती चौधरी भी पार्टी में शामिल हो रही हैं।

राजेश गुलाह मादीपुर विधासभा से संबंध रखते हैं। वह कल्याण मदन वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। राजेश जी पंजाबी बाग कल्ब के सीनियर उपाध्यक्ष रह चुके हैं। दिल्ली सरकार में वैट कमिटी और ट्रेड एडवायसरी बोर्ड के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा भी वह सक्रिय रूप से लोगों की सेवा में वक्त बिताते हैं। कई स्कूलों और मंदिरों से भी जुड़े हुए हैं। राजेश गुलाह के साथ उनकी धर्मपत्नी रचना गुलाह भी आम आदमी पार्टी शामिल हो रही हैं।

मनीष शर्मा जंगपुरा से संबंध रखते हैं। वह एक सक्रिय समाजसेवी हैं। उन्होंने कई मंदिरों के निर्माण में सहयोग किया है जैसे कि शिव शक्ति मंदिर (रिंग रोड), राधा कृष्णा मंदिर (न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी), शिव मंदिर (इंदर धरम कांटा) आदि। उन्होंने कई गरीब परिवारों को ज़मीन दी व उनके लिए घर बनवाकर उनकी हर संभव प्रकार से मदद की है। गरीब परिवारों की शादियों में भी हर संभव प्रकार से मदद की है। कोरोना के दौरान लोगों को अपने धर्म कांटे पर मुफ्त भोजन बंटवाया। दूसरे राज्यों में जाने वाले लोगों को ठहरने के लिए स्थान, भोजन पैकेट, जल व दवाइयों की व्यवस्था व लगातार भंडारे की व्यवस्था की। इस प्रकार से वह सक्रिय रूप से लोगों की मदद करते रहते हैं। समाजसेवा को उन्होंने अपने जीवन का मुख्य लक्ष्य बनाया है।

मनीष शर्मा के साथ उनके अन्य साथी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उनमें महेंद्र शर्मा, जय नारायण शर्मा, पप्पू शर्मा, सोनू गुप्ता, शब्बीर मोहम्मद, दीपक चौहान, बब्बू शर्मा, कृष्ण शर्मा, पन्नू शर्मा, भोलू चौहान, तारणी, लक्ष्य शर्मा, गौरव शर्मा, प्रवीण शर्मा, लोकेश शर्मा, भोलू शर्मा, शकील मोहम्मद और जतिन चौहान शमिल हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.