MCD ELECTION 2022 : दुर्गेश पाठक बताएं कि यदि चुनाव आयुक्त भ्रष्ट हैं तो ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को केजरीवाल सरकार ने फिर नियुक्त क्यों किया ?

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा की नगर निगम की व्यवस्थाओं को सुधारने के लियें केन्द्र सरकार की पहल पर मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल एवं दुर्गेश पाठक सहित आम आदमी पार्टी नेताओं की बौखलाहट एवं हताशा को देख दिल्ली की जनता स्तब्ध है।

आम आदमी पार्टी नेताओं की समस्या है की वह आराजक सोच से काम करते हैं और संवैधानिक व्यवस्थाओं में कोई आस्था नही रखते। साथ ही यदि कोई अधिकारी या राजनीतिक विरोधी इनकी बात नही मानता तो आम आदमी पार्टी नेता उसे भ्रष्ट कहने में देर नही लगाते।

यह दुखद है की दुर्गेश पाठक ने कहा है की केन्द्र ने दिल्ली के चुनाव आयुक्त एस.के. श्रीवास्तव के भ्रष्टाचार की फाइल बनाई है यानि वह मानते हैं की  श्रीवास्तव भ्रष्ट हैं। अगर दुर्गेश पाठक को लगता है की चुनाव आयुक्त श्रीवास्तव भ्रष्ट हैं तो वह बतायें की केजरीवाल सरकार ने ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को चुनाव आयुक्त क्यों नियुक्त किया था।

गत 7 साल के अनुभवों ने दिखाया है की किस तरह राजनीतिक दूष से केजरीवाल सरकार ने नगर निगमों फंड काटे उनकी प्रशासकीय व्यवस्था को कमजोर किया। दुर्गेश पाठक एवं अन्य नेता जान लें कोई निगम चुनाव से नही भाग रहा। केन्द्र सरकार निगमों का एकीकरण कर ऐसी व्यवस्था करना चाहता है जहाँ कभी भी दिल्ली सरकार नगर निगमों के फंड ना रोक सके, उनको कमजोर ना कर सके। साथ ही वह नगर निगमों की राज्य सरकार निर्भरता को भी घटाना चाहती है।

दिल्ली की जनता जानती है यह व्यवस्थाएं ठीक करने में कुछ माह का समय लगेगा और शीघ्र दिल्ली में नगर निगम चुनाव होगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.