बिग ब्रेकिंग MCD चुनाव 2022: तीनों निगमों को एक करने की मांग पर केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, ये वजह बताई गई….

आखिरकार दिल्ली के तीनों नगर निगमों के एक करनी की मांग पर आज केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस बात को लेकर आज केंद्रीय कैबिनेट में दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट 2022 में संशोधन करने से संबंधित एक बिल पेश किया गया। जिसपर अपनी सहमति जताते हुए केंद्रीय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने मुहर लगा दी है।

बिल में संशोधन के नाम पर तीनों निगमों को एक करने की बात की गई है। साथ ही ये भी ज़िक्र किया गया है कि 2011 डीएमसी एक्ट में संशोधन करते हुए दिल्ली नगर निगम को तीन भाग में विभाजित किया गया। जिन्हें उत्तरी दिल्ली नगर निगम , दक्षिणी दिल्ली नगर निगम व पूर्वी दिल्ली नगर निगम से जाना जाता है। एमसीडी को तीन भाग में बाँटने के पीछे का कारण आर्थिक मजबूती व क्षेत्रीय विभाजन  बताया गया था।

लेकिन 2011 डीएमसी एक्ट में हुए संशोधन से आर्थिक बोझ घटने की जगह और ज्यादा बढ़ गया। स्तिथि ऐसी बन गई है कि निगम अपने एम्प्लॉयीज को समय से तनख्वाह ,पेंशन नहीं दे पा रहा है।

यहां तक कि जो एम्प्लॉयीज रिटायर हो चुके उनकी रिटायरमेंट बेनिफिट्स भी देना निगम के लिए टेढ़ी खीर बन चुका है। साथ ही निगम अपनी सर्विसेज सही ढंग से देने में भी फेल हो रहा है।

खबर है कि आने वाले 24 या 25 मार्च को बिल संसद में पेश होगा। डीएमसी एक्ट 2022 में और भी कई संशोधन किये जाने की बात की जा रही है जो निगम कर्मचारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.