बड़ी खबर : कश्मीरी पंडितों को लेकर संवेदनहीनता की सीमा लाँघ गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ,खुले मंच से पेट भरकर उड़ाया उनका खूब मज़ाक..

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष  आदेश गुप्ता ने आज विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण की कड़ी निंदा करते हुऐ कहा है की आज मुख्य मंत्री ने अपने सम्बोधन में सभी राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ दिया।

मुख्य मंत्री ने अपने सम्बोधन का अधिकांश भाग भाजपा की दी कश्मीर फाइल्स फिल्म को मनोरंजन कर मुक्त करने मांग पर केंद्रित किया और उनका भाषण उनकी कश्मीरियों की पीड़ा के प्रति संवेदनहीनता को दर्शा रहा था।

खेद है की मुख्य मंत्री जो खुद अक्सर फिल्में देखते उन पर टिप्पणी करते है वह आज देश के नागरिकों पर हुऐ आतयाचारों को दर्शाती फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त करना तो दूर उसको एक अच्छी फिल्म के रूप में भी स्वीकार करने से बच रहे हैं।

आम आदमी पार्टी का इतिहास रहा है की उसके नेताओं ने कश्मीर में अलगाववादियों की जनमत संग्रह की मांग का समर्थन किया था, ऐसी पार्टी से दी कश्मीर फाइल्स की सराहना की उम्मीद रखना निरर्थक है। यह भी सम्भव है की यह फिल्म उनके कुछ जे.एन.यू. के मित्रों की पोल खोली है तो इसलियें मुख्य मंत्री को नापसंद है।

विधानसभा सदन में 130 करोड़ भारतीयों के लोकप्रिय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर जिस भाषा में मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने टिप्पणी की वह उनके राजनीतिक संस्कारों के निचले स्तर को दर्शाता है।

दिल्ली भाजपा पुनः मांग करती है की दिल्ली सरकार कश्मीरी पंडितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाये और अविलंब फिल्म द कश्मीर फाइल्स को मनोरंजन कर से मुक्त करे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.