EDMC बिग ब्रेकिंग: पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ चलने जा रहा है निगम का बुलडोज़र..

पूर्वी दिल्ली त्रिलोकपुरी वार्ड संख्या 02 के पार्क में  मंदिर बनाने के नाम पर किए जा रहे अवैध कब्जे को हटाने के लिए कल यानी सोमवार को एमसीडी चलाने जा रही है बुलडोज़र।

                   

इस कार्य के लिए ईडीएमसी उद्यान विभाग द्वारा एक आदेश जारी कर समस्त कर्मचारी को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया गया है। साथ ही पुलिस बल को भी मौके पर पहुंचने की विभाग द्वारा सूचना दे दी गई है। विभाग के अनुसार सुबह के 11:00 बजे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 

                 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.