MCD सुपर एक्सक्लूसिव : स्पेशल ऑफिसर का पदभार संभालते ही अश्वनी कुमार का आयुक्त ज्ञानेश भारती से सबसे पहला सवाल : निगमकर्मियों की तनख्वाह???

अपने बेहतरीन कार्यों के लिए हमेशा सुर्खियां बटोर चुके एकीकृत दिल्ली नगर निगम के स्पेशल ऑफिसर अश्विनी कुमार ने आज पदभार संभालते ही निगम के कर्मचारियों व पेंशनधारियों की चिंता को प्राथमिकता दी।

निगम के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक अश्विनी कुमार ने आयुक्त ज्ञानेश भारती के सामने सबसे पहले सैलरी व पेंशन के सवाल को रखते हुए पूछा कि अभी सैलरी और पेंशन की क्या स्टेटस है ?इसके अलावा अश्विनी कुमार ने वहां मौजूद अधिकारियों से कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति के बारे में भी पूरी जानकारी ली।

आयुक्त ज्ञानेश भारती और वही मौजूद अतिरिक्त आयुक्त रणधीर सहाय से स्पेशल ऑफिसर ने फाइनेंशियल डेफिसिट को भी लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। अश्विनी कुमार ने पूछा कि मौजूदा समय में तीनों नगर निगम को मिलाकर कितने फंड हैं। साथ ही किस तरीके से फंड की समस्या को निगम अपने बल पर दूर कर सकता है?

इस सवाल पर जवाब देते हुए आयुक्त ने बताया की आर्थिक तौर पर बिगड़ी हुई स्थिति को एमसीडी द्वारा अपने स्रोतों के बेहतरीन इस्तेमाल से ठीक करने की कोशिश जारी है जो आगे भी बरकरार रहेगी।

बता दें कि आज एकीकृत दिल्ली नगर निगम का पहला दिन था। आज स्पेशल ऑफिसर अश्विनी कुमार ने अपना पदभार संभाला।पदभार संभालते ही उन्होंने कुछ अधिकारियों के साथ तकरीबन 2 घंटे बैठक भी की । बैठक में सबसे पहले उन्होंने सभी अधिकारियों का परिचय लिया। उसके बाद नगर निगम की समस्याएं व समाधान पर उन्होंने विस्तृत चर्चा की।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.