भाजपा ने इस बड़े प्लान को लेकर मांगे जनता से सुझाव

आगामी निगम चुनाव के मद्देनजर बीजेपी को अब याद आ रही है दिल्ली की जनता

आने वाले 2022 में निगम का चुनाव होना है ऐसे में दिल्ली भाजपा नेताओं को जनता की अहमियत समझ आने लगी है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के प्रस्तावित मास्टर प्लान में सुधार के लिए जनता से सुझाव देने की अपील की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में मास्टर प्लान पर चर्चा हुई जिसमें नेता प्रतिपक्ष  रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री  हर्ष मल्होत्रा और डी.डी.ए. मास्टर प्लान समिति के सदस्य एवं भाजपा निगम पार्षद  गुंजन गुप्ता और निगम पार्षद  योगेश वर्मा भी शामिल रहे।

भाजपा द्वारा आयोजित इस बैठक में दिल्ली के विभिन्न बाज़ारों, गांवों, कॉलोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गुप्ता ने इस सब के साथ प्रस्तावित मास्टर प्लान पर गहन विचार विमर्श किया।

प्रदेश महामंत्री  हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि भाजपा ने इस मामले में बड़े स्तर पर लोगों से सुझाव लेने का फैसला किया है। इसके लिए भाजपा ने ई-मेल delhibjpmasterplan2041@gmail.com जारी किया है जिस पर कोई भी मास्टर प्लान से संबंधित सुझाव पांच दिन के अंदर दे सकेगा।

उन्होंने कहा कि जनता से मिलने वाले सुझावों के आधार पर सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से एक बार फिर बैठक की जाएगी और प्राप्त सुझावों को डी.डी.ए. मास्टर प्लान समिति को भेजा जाएगा।  मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा चाहती है कि मास्टर प्लान तैयार करने में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी हो। बैठक में  सुभाष सचदेवा,  सुभाष आर्या,  गुलशन विरमानी,  परम यादव,  ओमप्रकाश गुप्ता,  रमेश खन्ना उपस्थित थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.