MCD : निगमकर्मियों का इंतजार खत्म..आलाकमान की तरफ से आदेश हुआ जारी.. इस बड़े विभाग की ज़िम्मेदारी के लिए चुने गए ये अधिकारी…

दिल्ली नगर निगम के सबसे महत्वपूर्ण विभाग पब्लिक हेल्थ विभाग की कमान आखिर किसे सौंपी जा रही है? इस सवाल पर निगम के अधिकारी और कर्मचारी सभी की निगाहें टिकी हुई थी। इस सवाल का जवाब कल देर रात निगम प्रशासन ने एक आदेश जारी करते हुए दे दिया है।

आदेश के तहत तीन अधिकारियों को पब्लिक हेल्थ विभाग के एमएचओ की कमान सौंपी गई है ।सबसे पहले नंबर पर ललन राम वर्मा जिन्हें एकीकृत निगम का एमएचओ-1 बनाया गया है। साथ ही उन्हें साउथ, सेंट्रल, वेस्ट और नजफगढ़ जोन की कमान सौंपी गई है।

वही दूसरे नंबर पर हैं सत्य प्रकाश अहीर हैं जिन्हें एमएचओ- 2  का भार सौंपते हुए उन्हें सिटी एसपी, सिविल लाइन, नरेला, रोहिणी, केशव पुरम और सिविल लाइन जोन की जिम्मेदारी दी गई है।

उधर तीसरे नंबर पर हैं डी सोमशेखर। इन्हें एमएचओ- 3 के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही शाहदरा साउथ और शाहदरा नॉर्थ की जिम्मेदारी दी गई है।

     

Get real time updates directly on you device, subscribe now.