MCD : सावधान! एक गलती की नहीं कि तुरंत नप जाएंगे अधिकारी जी…

दिल्ली नगर निगम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए गठित किया “भ्रष्टाचार शिकायत सेल” भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए दिल्ली नगर निगम ने जारी किए फोन नं., ई- मेल आई.डी.एवं पता।

एमसीडी के मुताबिक निगम के अतिरिक्त आयुक्त की देखरेख में कार्य करेगा “भ्रष्टाचार शिकायत सेल”। दिल्ली नगर निगम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए “भ्रष्टाचार शिकायत सेल” का गठन किया गया है। यह सेल निगम अधिकारियों एवं विभागों के विरुद्ध भ्रष्टाचार की प्राप्त शिकायतों का निपटान करेगा। भ्रष्टाचार शिकायत सेल में कोई भी व्यक्ति निगम से संबंधित भ्रष्टाचार की शिकायत ई-मेल या पत्र लिखकर दर्ज करा सकता हैं।

भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए दिल्ली नगर निगम ने ई-मेल आई.डी.,टेलीफोन नंबर एवं पता जारी किया है जो निम्न प्रकार से है:-
पता:- भ्रष्टाचार शिकायत सेल,
दिल्ली नगर निगम ,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सिविक सेंटर, द्वितीय तल, E-1 ब्लॉक,जवाहर लाल नेहरू मार्ग नई दिल्ली-110002

उप्रभारी अधिकारी:
अतिरिक्त उपायुक्त (मुख्यालय)
टेलीफोन नंबर: 011-23225231
ई-मेलआई.डी.: commissioner.ccc@mcd.nic.in

दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त उपायुक्त (मुख्य.) भ्रष्टाचार शिकायत सेल के प्रभारी अधिकारी होंगे जोकि अतिरिक्त आयुक्त की देखरेख में कार्य करेंगे एवं सेल को प्राप्त शिकायतों का निवारण करेंगे एवं जिन शिकायतों पर आवश्यकता हो उन पर समयबद्ध तरीके से उचित कार्रवाई करेंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

1 Comment
  1. RAJ KUMAR BIDLA says

    दफ्तर में बैठे बाबू इत्यादि काम नही करते है वर्षों से सफाई कर्मचारी परेशान है उसका क्या

Leave A Reply

Your email address will not be published.