MCD SALARY UPDATE : आ गई सैलरी की खुशखबरी ..जानिए किसकी किस महीने की सैलरी हुई जारी…

बजाते रहो न्यूज़

सैलरी को लेकर परेशान  निगम कर्मियों के लिए अच्छी सूचना है। दिल्ली नगर निगम ने पूर्वी और उत्तरी दिल्ली के सभी ग्रुप के एंपलॉयर्स के लिए सैलरी की खुशखबरी भेजी है।

निगम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जारी की गई तनख्वाह की सूची इस प्रकार है:-

EAST

1 पूर्वी दिल्ली के ग्रुप बी के स्टाफ की फरवरी और मार्च महीने की तनख्वाह जारी की गई है

2 ग्रुप सी के स्टाफ की मार्च महीने की तनख्वाह जारी की गई है।

3 ग्रुप डी के स्टाफ की अप्रैल महीने की तनख्वाह जारी की गई है।

NORTH

1 ग्रुप बी के स्टाफ की मई महीने की सैलरी जारी की गई है।

2 ग्रुप सी और ग्रुप डी के स्टाफ मई महीने की तनख्वाह जारी की गई है।

SOUTH

1 ग्रुप बी के स्टाफ की जून महीने की सैलरी जारी की गई है।

2 ग्रुप सी और ग्रुप डी के स्टाफ की जून महीने की तनख्वाह जारी की गई है।

वहीं सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह की बात करें तो ईस्ट और नॉर्थ के सफाईकर्मियों की अब तक की मई महीने की तनख्वाह जारी कर दी गई है ।वही साउथ के सफाई कर्मचारियों की जून महीने तक की तनख्वाह भेज दी गई है।

वही पेंशनर्स की बात करें तो ईस्ट वालों की जनवरी तक की पेंशन दे दी गई है तो वही नॉर्थ के पेंशनर की अप्रैल तक की पेंशन जारी हो चुकी है। उधर साउथ वालों की मई तक की पेंशन उनके अकाउंट में भेज दी गई है। संबंधित विभाग के मुताबिक यह पेंशन जून महीने में ही जारी कर दी गई थी।

संबंधित विभाग के अधिकारी के मुताबिक निगम ने सैलरी के लिए फंड अपने प्रयासों से जुटाया ताकि निगम स्टाफ की परेशानी दूर हो सके।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.