बड़ी खबर MCD : 6 से 8 महीने में हो जाएंगे दिल्ली नगर निगम चुनाव..ये दावा किया है….

बजाते रहो न्यूज़

“6 से 8 महीने में हो जाएंगे दिल्ली नगर निगम चुनाव” ,ये दावा है दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी का। तिवारी ने ये दावा ज़ी न्यूज़ वेबसाइट से बातचीत के दौरान किया।

असल में बीते दिनों दिल्ली विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दिल्ली गर निगम (MCD) चुनाव में हो रही देरी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया था। अपना वक्तव्य रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद  ने कहा कि बीजेपी चुनाव में हार के डर से नगर निगम में चुनाव करवाने से बच रही है।

इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के उत्तर पूर्वी लोकसभा से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि चुनाव 6 से 8 महीने में हो जाएंगे। तिवारी ने कहा कि बार बार भाजपा पर जो आप आरोप लगाती है कि हम डर कर भाग गए तो मैं बता दूं कि डर हमें नहीं बल्कि उन्हें लग रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब जहां उन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, वहीं से उनके मुख्यमंत्री जोकि उस क्षेत्र के सांसद थे, उपचुनाव में बुरी तरह से हार गए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.