दिल्ली में यमुना नदी के घाटों पर नमामि गंगे द्वारा स्वच्छ यमुना अभियान का हुआ आयोजन

बजाते रहो न्यूज़

स्वच्छ यमुना अभियान को आगे बढ़ाते हुए, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी), दिल्ली जल बोर्ड ने अन्य गैर-सरकारी संगठनों के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुए आज,23 जुलाई 2022 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना के सोनिया विहार पहला पुस्ता 1 घाट पर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।

श्रमदान गतिविधियों में अनेक NGOs ने सहयोग किया। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगामिशन (एनएमसीजी) के अधिकारी और अन्य गैरसरकारी संगठन बड़ी संख्या में स्वच्छता अभियान में शामिल हुये, यह कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ।

स्वच्छता अभियान में शामिल एनजीओ में रूरल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी , हरियाली सेंटर फॉर रूरल डेवलपमेंट, सोशल नेटवर्क इंडिया गंगा देवी शैक्षणिक सोसाइटी शामिल रहे। यमुना स्वछता अभियान हर महीने के चौथे शनिवार को आयोजित की जाने वाली एक नियमित गतिविधि है।

एनएमसीजी के कार्यकारी निदेशक (तकनीकी),  डी.पी., मथुरिया ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और सहयोगी, विशेष रूप से युवाओं के साथ, एक बेहतर और मजबूत भविष्य के लिए नदी को स्वच्छ रखने के महत्व पर बातचीत की। उन्होंने प्रतिभागियों को इस स्वच्छ यमुना आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया जो अब गति पकड़ रहा है। यमुना, की सफाई नमामि गंगे कार्यक्रम का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने यमुना नदी को स्वच्छ करने का प्रण लिया। आयोजन में छोटे बच्चे भी आकर्षण का केंद्र बने रहे उनकी इस कार्य के प्रति रुचि सभी के लिए प्रेरणा रही।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.