MCD पर लगे दुर्गेश पाठक के आरोप निकले झूठे.. निगम प्रशासन ने भेजा आधिकारिक बयान..

बजाते रहो न्यूज़ , सुष्मिता मिश्रा

दिल्ली नगर निगम के हर एक काम को लगातार कटघरे में खड़ी कर रही आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने आज एक बार फिर से दिल्ली नगर निगम पर एक बड़ा गंभीर आरोप लगाया है।

पाठक ने कहा कि दिल्ली नगर निगम ने  15 साल में लैंडफिल साइटों से केवल 58 लाख मीट्रिक टन लैगेसी कूड़े का निस्तारण किया है, जिसमें 1200 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए।

इस पूरे आरोप पर दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने अपनी ओर से आधिकारिक बयान जारी किया है। जवाब देते हुए दिल्ली नगर निगम ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम ने लैंडफिल साइटों पर लगे कूड़े के ढेर के निस्तारण की धीमी गति संबंधी झूठे आरोपों का खण्डन किया है।

निगम ने लैंडफिल साइटों से 58 लाख मीट्रिक टन लैगेसी कूड़े का निस्तारण 2.5 वर्षों में किया है न कि 15 वर्षों में जैसा की आरोप में कहा गया है। इसके साथ ही निगम ने लेगेसी कचरे के निस्तारण की मद में लगाए गए आरोप के दावे के अनुसार 1200 करोड़ की बजाए इसकी 25% राशि ही खर्च की है। निगम ने कचरे के निस्तारण में तेजी लाने के लिए तीनों लैंडफिल साइटों के लिए एकीकृत टेंडर जारी किया है। टेंडर के आवंटन के पश्चात लैंडफिल साइटों के कचरे के निस्तारण के प्रयासों में यथेष्ठ तेजी आएगी।

निगम ने लैंडफिल साइटों पर लगे लेगेसी कचरे के निस्तारण के लिए दो से तीन वर्षों का लक्ष्य निर्धारित किया है एवं निगम इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.