MCD सैलरी अपडेट : जारी हुई निगमकर्मियों की तनख्वाह… सैलरी के साथ पेंशन भी जारी..लिस्ट के साथ पूरी अपडेट

बजाते रहो न्यूज़

निगम ने पूर्वकालिक दक्षिणी निगम के डी ग्रुप कर्मचारियों का सितंबर 2022 माह का एवं पूर्वकालिक उत्तरी एवं पूर्वी निगम के ग्रुप डी कर्मचारियों का अगस्त 2022 माह का वेतन जारी 

     

दिल्ली नगर निगम ने पूर्वकालिक तीनों निगमों के एकीकरण के पश्चात कर्मचारियों के वेतन का समयबद्ध तरीके से भुगतान करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी दिशा में कार्य करते हुए निगम ने पूर्वकालिक दक्षिणी निगम के डी ग्रुप कर्मचारियों का सितंबर 2022 माह का एवं पूर्णकालिक उत्तरी एवं पूर्वी निगम के ग्रुप डी कर्मचारियों का अगस्त 2022 माह का वेतन जारी कर दिया है।
पूर्वकालिक दक्षिणी निगम के ग्रुप ए, बी और सी कर्मचारियों का अगस्त 2022 तक के वेतन का भुगतान किया जा चुका है वहीं पूर्वकलिक उत्तरी निगम के ग्रुप ए, बी एवं सी कर्मचारियों के जुलाई 2022 तक के वेतन का भुगतान किया जा चुका है। और पूर्वकालिक पूर्वी निगम के ग्रुप बी और सी कर्मचारियों का जून 2022 एवं ग्रुप ए कर्मचारियों का मई 2022 तक के वेतन का भुगतान किया जा चुका है।
पूर्वकालिक दक्षिणी निगम की अगस्त 2022 तक की पेंशन दी जा चुकी है और पूर्वकालिक उत्तरी निगम की जुलाई एवं पूर्वकालिक पूर्वी निगम की अप्रैल माह की पेंशन जारी की जा चुकी है।
दिल्ली नगर निगम अपने राजस्व के स्त्रोतों का संवर्धन कर रहा है। निगम अपने हिस्से के राजस्व का पूर्ण भुगतान न होने के कारण वित्तीय संघर्ष की स्थिति से गुजर रहा है।
किंतु आर्थिक कठिनाइयों के बाद भी मई 2022 में तीनों निगमों के एकीकरण के पश्चात अपने कर्मचारियों का वेतन समय से जारी कर रहा है।सितंबर 2022 तक के वेतन एवं पेंशन का भुगतान करने के लिए निगम को 1126.43 करोड़ रुपए की आवश्यकता है। निगम अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनके वेतन का समय से भुगतान करने के प्रयास कर रहा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.