अंबेडकर कॉलेज एलुमनी क्लब के नए अध्यक्ष बने निहाल सिंह

बजाते रहो न्यूज़

पूर्वी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज एलुमनी क्लब की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। वर्ष 2022-23 की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक में नई टीम की घोषणा भी कर दी गई। इसमें हिन्दी विभाग के डॉ. बिजेंद्र कुमार को क्लब के संयोजक के रूप में चुना गया है जबकि अध्यक्ष के रूप में निहाल सिंह को। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पत्रकार निहाल सिंह को क्लब में अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है जबकि वरिष्ठ पत्रकार गिरीश निशाना को एलुमनी क्लब का एक बार फिर एडवाइज़र बनाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष कर्ण कपूर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। प्रो तुष्टि भारद्वाज को फिर फिर से सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर आर एन दुबे ने नई समिति से उम्मीद जताई है कि जिस तरह पहले की समिति अपना बेहतर प्रदर्शन करती थी उसी प्रकार अब क्लब की नई कमेटी भी कार्य करेगी।

प्राचार्य प्रोफेसर दुबे ने पत्रकार निहाल सिंह के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनसे कुछ ख़ास करने की उम्मीद जाहिर की है। इस सत्र की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यरूप से डॉ बिजेंद्र कुमार, डॉ. राजबीर वत्स, प्रो चित्रा रानी, प्रो तुष्टि भारद्वाज, गिरीश निशाना, निहाल सिंह, कर्ण कपूर, कपिल शर्मा, सीएम मीणा, डॉ प्रियंका सैनी, डॉ अंजू आदि मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.