MCD के सफाई सैनिकों की कड़ी मेहनत के बाद स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 में एकीकृत दिल्ली नगर निगम को मिला…

बजाते रहो न्यूज़

सभी पूर्ववर्ती निगमों ने पिछले वर्ष की तुलना में 2022 में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। दक्षिण निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में 28 वां रैंक प्राप्त किया और पिछले वर्ष की 31 वीं रैंकिंग से तीन अंकों का सुधार हुआ। इसी तरह उत्तरी निगम को 37वां रैंक मिला है और पिछले साल के 45वें रैंक से 8 अंकों का सुधार हुआ है वहीँ पूर्वी निगम ने भी पिछले साल के मुकाबले 6 अंकों का सुधार किया है। पूर्वी निगम ने जहाँ पिछले साल 40 रैंक हासिल की थी वहीं इस साल 34 रैंक प्राप्त अर्जित किया है।

गंभीर वित्तीय संकट और सीमित संसाधनों के बावजूद, सभी पूर्ववर्ती नगर निगमों ने पिछले साल के सर्वेक्षण की तुलना में बेहतर रैंकिंग हासिल की है और सर्वेक्षण में भरपूर प्रयास किए तीनों निगमों ने घर-घर जाकर कचरा संग्रहण, बाजारों आवासीय क्षेत्रों, जलाशयों की साफ़ सफ़ाई और कूड़ा प्रबंधन की दिशा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

पूर्ववर्ती निगमों ने रैंकिंग में सुधार के लिए कई नई स्वच्छ पहल की व कदम उठाए।कूड़े के निष्पादन के लिए सभी जोनों में कंपोस्ट प्लांट लगाए गए। ओडीएफ प्लस ++ सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, लैंडफिल साइटों की ऊंचाई कम की गई, सार्वजनिक स्थानों पर नीले और हरे कूड़ेदान लगाए गए, नेकी की दीवार, प्लास्टिक लाओ थैला ले जाओ जैसे अभियानों की शुरुआत की गई, बाजारों में रात में साफ सफाई का कार्य किया गया।

अब दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद निम्नलिखित मानकों में सुधार पर विशेष जोर दिया जाएगा जैसे सार्वजनिक शौचालयों की सफाई,नागरिक शिकायत निवारण ,सड़कों की सफाई ,नालों की सफाई,प्रमाणन पैरामीटर ,नगर निगम के कचरे का घर-घर जाकर पृथक्करण। साथ ही दिल्ली नगर निगम अपनी अपशिष्ट प्रसंस्करण क्षमता के साथ-साथ अपशिष्ट प्रसंस्करण की दर को बढ़ाने पर भी विशेष जोर देगा।

दिल्ली नगर निगम ने पहले ही 59 कॉलोनियों को कचरा मुक्त कॉलोनियों घोषित किया है और 13 आरडब्ल्यूए/बीडब्ल्यूजी को बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए माननीय उपराज्यपाल के माध्यम से सम्मानित किया है। दिल्ली नगर निगम मासिक आधार पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के सभी संकेतों की निगरानी कर रहा है और प्रयत्न कर रहा है दिल्ली नगर निगम को 2023 में बेहतर रैंकिंग प्राप्त हो सके।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.