ब्रेकिंग: MCD की लेटेस्ट सैलरी और पेंशन अपडेट केवल बजाते रहो न्यूज़ के पास …

बजाते रहो न्यूज़ एक्सक्लूसिव 

दिल्ली नगर निगम के स्टाफ और रिटायर्ड पेंशनर की सैलरी व पेंशन की अपडेट बजाते रहो न्यूज़ लेकर आ गया है। इस खबर के साथ सभी स्टाफ की अब तक की रिलीज की गई सैलरी और साथ ही जो रिटायर्ड वर्ग है उनकी पेंशन की डिटेल की लिस्ट साथ में डाल दी गई है। जिससे यह जानकारी मिल रही है कि किस वर्ग की सैलरी कब तक दे दी गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार साउथ दिल्ली में काम कर रहे स्टाफ की तनख्वाह अक्टूबर तक जारी कर दी गई है।तो वही पेंशनर की पेंशन सितंबर तक की दे दी गई है।

उधर उत्तरी दिल्ली में काम कर रहे स्टाफ की तनख्वाह सितंबर तक दे दी गई है। वहीं सफाई कर्मचारियों की अक्टूबर तक की दे दी गई है। साथ ही पेंशनर की बात करें तो उनकी पेंशन अगस्त तक दे दी गई है।

वहीं पूर्वी दिल्ली में काम कर रहे हैं स्टाफ की सैलरी अगस्त तक की दे दी गई है। केवल सफाई कर्मचारी और एमटीएस स्टाफ को अक्टूबर व सितंबर की सैलरी दे दी गई है।  वही पेंशनधारियों की बात करें तो उन्हें अब तक जुलाई महीने की पेंशन दे दी गई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.